Lucknow City

LDA के OTS कैंप से डिफॉल्टरों को राहत का मौका… बसन्तकुंज योजना में आज से दो दिन कैंप

ब्याज में छूट का मिल सकेगा लाभ, दूसरी ओर प्राधिकरण ने 7 आश्रितों को दी नौकरी, दोहरी पहल से बढ़ा भरोसा

लखनऊ, 22 अप्रैल 2026:

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बकायेदार आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-आई स्थित प्रधानमंत्री आवास के साइट ऑफिस में आज और कल (23 अप्रैल) को दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया है। इस पहल का उद्देश्य डिफॉल्टर आवंटियों को लंबित देनदारियों के निपटान का आसान और पारदर्शी अवसर प्रदान करना है।

एलडीए के उपसचिव माधवेश कुमार ने बताया कि आवंटी इस कैंप में पहुंचकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ये कर्मचारी योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भी पूरा सहयोग करेंगे।

Opportunity for Relief to Defaulters from LDA's OTS Camp Details

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा.ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में एक विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित किया जा रही है। इससे डेस्क लोगों को सुविधा मिल सकेगी। एलडीए के अनुसार मंगलवार को 91 आवंटियों ने ओटीएस के तहत आवेदन किया, जिसके साथ आवेदनों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी बकायेदारों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में छूट दी जा रही है। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण संभव होगा।

Advertisement

इसी के साथ एलडीए ने मानवीय पहल करते हुए सात मृतक आश्रितों को नौकरी भी प्रदान की है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आश्रितों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि हर्ष प्रजापति, जितेन्द्र पाल, शिवा वाल्मीकि, यशराज वर्मा, करन पाण्डेय और सोनम गौतम को अनुचर तथा सौरभ राठौर को दफ्तरी पद पर नियुक्त किया गया है। एलडीए की इन दोनों पहलों से जहां एक ओर लोगों को आर्थिक राहत का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले की निंदा की, कहा आतंक के खिलाफ हर संभव कदम उठाएं सुरक्षा एजेंसियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link