Uttar Pradesh

ताजमहल को निहारते रहे पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, पत्नी-बच्चे भी थे साथ

मयंक चावला

आगरा, 24 नवंबर 2024:

भारत के पूर्व क्रिकेटर एवं टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने ताजमहल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी आफरीन और दोनों बच्चे भी थे। उन्होंने सपरिवार ताजमहल के साए में फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान वे ताजमहल को काफी देर तक निहारते रहे।

सामान्य पर्यटक की तरह पहुंचे यूसुफ पठान ने ताजमहल की वास्तु, इतिहास और संरक्षण के काम की जानकारी ली। कहा कि जब भी ताजमहल को देखने के लिए आता हूं उतना ही सुंदर लगता है। यूसुफ पठान इससे पहले 2015 में ताजमहल देखने आए थे और नवाज भी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:

यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में बहरामपुर संसदीय क्षेत्र से ममता बनर्जी की पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को उन्होंने भारी मतों से हराया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर , रण की नीति पर सभी एकजुट, ज़मीन पर उतरेंगे दिग्गज !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link