Uttar Pradesh

तार में टच कर गया टीन शेड का पाइप…करंट ने ली सेना के जवान समेत तीन की जान, पांच झुलसे

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 24 मई 2025:

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में करंट लगने से सेना के जवान समेत तीन युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

लार थाना क्षेत्र के जनुआ गांव में रहने वाले कृष्ण बिहारी पांडेय के यहां शुक्रवार की शाम टीनशेड लगाया जा रहा था। गांव के लोग भी टीनशेड उठाने में सहयोग करने आए थे। टीन शेड उठाते समय अचानक उसके पाइप में विद्युत तार के सहारे करंट प्रवाहित होने लगा।

ये भी पढ़ें:

टीनशेड पकड़े सभी लोग करंट की चपेट में आ गए। काफी प्रयास के बाद सभी को करंट से अलग किया गया लेकिन तब तक सेना के 27 वर्षीय जवान मोनू पांडेय, 18 वर्षीय पवन कुशवाहा और 22 वर्षीय शिवम उर्फ गुंजन पांडेय की मौत हो चुकी थी।

Advertisement

इस हादसे में 22 वर्षीय वेद प्रकाश पांडेय व अजय , 25 वर्षीय जयशंकर शर्मा, 45 वर्षीय शत्रुघन पांडेय, 50 वर्षीय कृष्ण बिहारी पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए सभी को सीएचसी लार पहुंचाया गया, जहां से उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस व अन्य प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें  गुरुग्राम में फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर 2 बहनों की मौत, पुलिस को हत्या का शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link