Ayodhya

चढ़ावा प्रकरणः अयोध्या पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद देवेंद्र सिंह चौधरी का पहला दौरा, रामलला के किए दर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जो लोग पहले कभी राम मंदिर नहीं आए, वे आज केवल प्रोपेगेंडा फैला रहे

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 जुलाई 2026ः

अयोध्या का राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण इस समय सबसे बड़ा और चर्चित मुद्दा बन गया है। एक तरफ विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। वहीं, संतों ने भी मोर्चा खोल दिया है। रविवार को अयोध्या पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने भी चढ़वा प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है। वह स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया है।
bjp-kisan-morcha-chief-devendra-singh-choudhary-ayodhya-visit-ram-mandir (2)

ये भी पढ़ें:

चढ़ावा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है और जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले कभी रामलला के दर्शन करने नहीं आए, वे आज अयोध्या पहुंचकर केवल प्रोपेगेंडा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पूर्व देवेंद्र सिंह चौधरी का कई जगह स्वागत किया गया। सहादतगंज बाईपास पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने 51 किलो की माला पहनाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र अरुण सिंह गप्पू, प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री रामानंद, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रवीण शंकर दुबे, मीडिया प्रभारी संजय यादव मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार बोले योगी, कहा- SIT करेगी हिसाब साफ, दोषी नहीं बचेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button