AyodhyaElections

BSP के प्रबुद्ध संवाद में गूंजे शंख, विश्वनाथ पाल बोले- 2007 का इतिहास 2027 में दोहराएगी पार्टी

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने चंद्रशेखर आजाद पर मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर साधा निशाना, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की उम्मीदवारी पर बोले- जल्द होगा ऐलान

अनिल निषाद

अयोध्या, 20 सितंबर 2026:

यूपी के अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा के प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। मंच पर वैदिक आचार्यों ने शंखनाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मिशन 2027 पूरा करने के किये कार्यकर्ताओं से कमर कसने की बात कही।

2027 में 2007 जैसी सरकार बनाने का दावा

संविधान के सवाल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को ईमानदारी से लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि UP Election 2027 में बसपा बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। उन्होंने 2007 के चुनाव का हवाला देते हुए उसी तर्ज पर सरकार बनाने का दावा किया।

ये भी पढ़ें:

bsp-prabuddha-samvad-vishwanath-pal-ayodhya-2027-elections (2)

पीडीए पर बैकलॉग और आरक्षण के मुद्दे उठाए

पीडीए के मुद्दे पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि अगर वास्तव में पीडीए के विकास की बात हो रही है तो बैकलॉग भर्ती, एससी आरक्षण और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दों पर काम होना चाहिए। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने जल्द ऐलान जल्द किए जाने की बात कही।

चंद्रशेखर आजाद पर मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर हमला

चंद्रशेखर आजाद की ओर से आयोजित जनसभा को लेकर भी विश्वनाथ पाल ने निशाना साधा। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके राजनीतिक प्रदर्शन को इसी चुनाव के नतीजों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  Ram Mandir चढ़ावा विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- चंपत राय की हो गिरफ्तारी, सिटिंग जज से कराएं जांच

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link