Raebareli City

यूपी पुलिस भर्ती : तेज धूप में दौड़ लगा रहे 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी

पीएसी ग्राउंड में सभी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था, सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देर से शुरू हुई रनिंग, व्यवस्थाओं को लेकर लोग उठा रहे सवाल, अधिकारी बोलने को तैयार नहीं

विजय पटेल

रायबरेली, 4 अक्टूबर 2026ः

यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान रायबरेली के पीएसी ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़ी धूप में रनिंग के दौरान करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर और कमजोरी की शिकायत के बाद कई अभ्यर्थी मैदान में ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों की मदद से सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबकी छुट्टी कर दी गई। इस मामले में फिलहाल कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है कि ऐसा क्यों हुआ।
up-police-bharti-physical-test-raebareli-pac-ground-candidates-faint-sun-heat (2)

अभ्यर्थियों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सुबह करीब पांच बजे पीएसी ग्राउंड में बुलाया गया था और 5:30 बजे रनिंग होनी थी। उनका कहना है कि सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। इसके बाद जब सर्वर सही हुआ तो करीब 8:30 बजे तेज धूप के बीच रनिंग कराई गई। दौड़ के दौरान गर्मी और थकान के चलते कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें:

अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में एंबुलेंस और अन्य संसाधनों से बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अभ्यर्थियों को इलाज शुरू किया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान समय प्रबंधन और मौसम की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रायबरेली में भर्ती दौड़ के दौरान लगातार हो रही हैं ऐसी घटनाओं के बाद भर्ती स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Raebareli News : रायबरेली में अखिलेश का PDA पर दांव, बोले- एक तरफ पीड़ित लोग, दूसरी ओर प्रताड़ना देने वाले

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link