Lucknow City

Lucknow News: होटल पर गुंडों का कब्जा, फिर हुई ऐसी शादी कि लोग रह गए हैरान… ‘एक अदद बीबी’ ने लखनऊ में बिखेरी हंसी

गांधी जयंती नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई के कलाकारों ने हास्य-व्यंग्य से सजाई शाम, वैवाहिक जीवन और मानवीय रिश्तों की उलझनों को दिलचस्प अंदाज में किया पेश, रिश्तों पर छोड़ी गहरी छाप

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026:

UP की राजधानी लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय गांधी जयंती नाट्य महोत्सव के (36वें वार्षिक समारोह) की दूसरी शाम शनिवार को हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों के नाम रही। गांधी भवन प्रेक्षागृह में मुंबई की चर्चित फिल्म एवं थियेटर संस्था अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान (एबीएसएस) के कलाकारों ने नाटक ‘एक अदद बीबी’ का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नाटक की हास्यपूर्ण घटनाओं के बीच रिश्तों, भरोसे, प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़े सवाल भी दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर करते रहे।

नाटक की कहानी एक ऐसे होटल के इर्द-गिर्द बुनी गई है जहां मालिक और नौकर दोनों अविवाहित हैं और हर छह महीने में अपनी जिम्मेदारियां एक-दूसरे से बदलते रहते हैं। दोनों की शादी नहीं हुई है। लिहाजा लोग उन्हें शादी कराने का भरोसा देकर मुफ्त में चाय पीते रहते हैं। इसी मजेदार माहौल में कहानी उस समय नया मोड़ लेती है जब फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना लेकर एक युवती होटल पहुंचती है।

फिल्मी दुनिया में काम दिलाने का झांसा देने वाला एक फ्रॉडिया युवती को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता है। ठगी का शिकार होने के बाद वह फिर उसी होटल में लौटती है लेकिन तब तक हालात बदल चुके होते हैं। होटल मालिक पर कर्ज का दबाव है और गुंडे होटल पर कब्जा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

कहानी में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब युवती की परेशानी देखकर वहां मौजूद महिला के भीतर संवेदना जागती है। वह युवती को सहारा देने का फैसला करती है। उसकी शादी कराती है और अंततः खुद होटल मालिक से विवाह कर लेती है। हास्य और कल्पना से बुनी यही उलटफेर भरी कहानी दर्शकों के लिए मनोरंजन का खास आकर्षण बनी।
lucknow-news-gandhi-jayanti-natya-mahotsav-ek-adad-biwi-play-performance (1)

नाटक का लेखन एवं निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य लेखक, निर्देशक और अभिनय प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी ने किया। मूलतः लखनऊ के रहने वाले राजेंद्र तिवारी चार दशक से अधिक समय से रंगमंच के जरिए भारतीय संस्कृति और रंगकला के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से मुंबई में एबीएसएस थिएटर ग्रुप का संचालन करते हुए उन्होंने लखनऊ से मुंबई तक 5,000 से अधिक कलाकारों को नाट्य एवं अभिनय प्रशिक्षण दिया है। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित 250 से अधिक कलाकार आज फिल्म और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर रहे हैं।

‘एक अदद बीबी’ में हास्य-व्यंग्य के जरिए मानवीय रिश्तों और वैवाहिक जीवन की परिस्थितियों को बेहद सहज और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। नाटक ने दर्शकों को हंसाने के साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश भी दिया। नाटक में निष्ठा तिवारी ने क्रिएटिव डायरेक्टर और अश्वनी कुमार शुक्ला ने सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई। आर्यन सिंह, देविका पटेल, अक्षरिका दास, मोनिका भारती, संदीप मिश्रा, शिव शेट्टी, ललित पांडे, शिवम भारद्वाज, रतिकान्त दास, आदर्श मिश्रा, राजपति साहू और सचिन यादव सहित कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाओं को जीवंत किया।

संस्था के अध्यक्ष अश्वनी कुमार शुक्ला की अगुवाई में आयोजित महोत्सव में स्थानीय रंगकर्मियों ललित पांडे, संदीप मिश्रा, गणेश रावत, राकेश वर्मा, अमित तिवारी, अश्वनी विश्वकर्मा, राकेश तिवारी, दिलकश रिजवी, अंजना तिवारी, केके अवस्थी, अमरेन्द्र सहाय, इकबाल समेत अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में फ्लैट-प्लॉट के भुगतान का एक ही जगह मिलेगा समाधान, जानें LDA का पूरा प्लान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link