AyodhyaElections

Ayodhya News: अखिलेश के ‘350’ पर डिप्टी CM पाठक का पलटवार, बोले- दिन में सपने देख रहे हैं, BJP जीतेगी 300 से अधिक सीटें

रामनगरी में 2027 की चुनावी जंग का ट्रेलर! मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा- अखिलेश अयोध्या आएं तो राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करें, NDA की एकजुटता का किया दावा

अनिल निषाद

अयोध्या, 4 अक्टूबर 2026:

रामनगरी अयोध्या में रविवार को 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता नजर आया। अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए। अखिलेश यादव के आगामी चुनाव में 350 सीटें जीतने के दावे पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह ‘दिन में सपने’ देख रहे हैं। इसके जवाब में डिप्टी सीएम ने भाजपा के लिए 300 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया।

ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए गुंडागर्दी और माफियागिरी के आरोप लगाए। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने के मुद्दे को भी उठाया। 8 अक्टूबर को प्रस्तावित अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझती है। अखिलेश अपने व्यक्तिगत एजेंडे के तहत अयोध्या आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी। निषाद पार्टी, भारत टैक्सी और अखिलेश यादव द्वारा AI के इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।

दीपोत्सव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार अयोध्या का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य और दिव्य होगा। ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को महसूस हो कि स्वयं प्रभु श्रीराम अयोध्या पधार रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक परिसर में आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने अयोध्या को प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की पावन धरती बताते हुए प्रदेश के कल्याण और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
ayodhya-news-deputy-cm-brajesh-pathak-retaliates-akhilesh-yadav-350-seats-claim (2)

वहीं, एक बैठक में पहुंचे लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी चुनावी तैयारियों और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। आगामी चुनाव में कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। राम मंदिर और अयोध्या के विकास को लेकर चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को इस बात की पीड़ा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कैसे हो गया। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा कि उन्हें जरूर आना चाहिए लेकिन अयोध्या आने पर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन भी करना चाहिए।

NDA की एकजुटता पर चौधरी ने कहा कि निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल गठबंधन का हिस्सा हैं। सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को स्वार्थ आधारित बताते हुए आपसी अविश्वास का आरोप लगाया। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या में आकार ले रहा ‘दशरथ पथ’, 15.39 KM का फोरलेन कराएगा त्रेतायुग का एहसास, दीपोत्सव से पहले बड़ी सौगात

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link