Prayagraj

टंकी पर चढ़ी महिला ने किया था हंगामा, जाम लगा, एम्बुलेंस फंसी, फिर न करे कोई ड्रामा, पुलिस ने लिया ये एक्शन

प्रयागराज में सड़क निर्माण को लेकर विरोध का मामला, करीब 50 लोगों ने लगाया था जाम, 17 घंटे तक चला था हंगामा, एंबुलेंस भी फंसीं, शाम 5 बजे खुला रास्ता, अब सिविल लाइंस पुलिस ने महिला व उसके तीन बेटों समेत 50 लोगों पर दर्ज की FIR

प्रयागराज, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में सड़क निर्माण के विरोध में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करती रही। 17 घंटे बीत गए, महिला के समर्थन में जुटे लोगों ने कानपुर रोड पर बैरियर लगाकर जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला हल किया लेकिन अब कोई फिर ऐसे ड्रामेबाजी न करे इसके लिए एक्शन भी लिया है। पुलिस ने महिला, उसके तीन बेटों और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस को देती रही धमकी

मामला 2 अक्टूबर की सुबह शुरू हुआ। करीब 7:45 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र के पास काउंटर चौराहे के पास ननकू की पत्नी पूनम दुबे जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धमकी दे रही थी कि ग्राम सभा भगवतपुर में मंदिर के बगल से बन रही पक्की सड़क का काम नहीं रोका गया तो वह टंकी से कूदकर जान दे देगी। पता चला कि पूनम भगवतपुर, हाल निवासी टीपी नगर मुंडेरा की रहने वाली है और जानबूझकर ड्रामा शुरू किया।

समर्थकों ने कानपुर रोड पर लगा दिया जाम

पूनम के समर्थन में उसके बेटे प्रियांशु, हिमांशु और दिव्यांशु के साथ गांव और आसपास के करीब 50 लोग सड़क पर जुट गए। इन लोगों ने बैरियर लगाकर कानपुर रोड को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सीय सुविधा मिलने में परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें:

‘बात नहीं मानी तो टंकी से कूद जाऊंगी’

पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद लोग पूनम को लगातार उकसा रहे थे और उससे पुलिस के खिलाफ दबाव बनाने को कह रहे थे। पूनम भी बार-बार कह रही थी कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक जाम नहीं खुलेगा। वो टंकी से एक एप्लिकेशन की कापियां नीचे फेंकती रही। पुलिसकर्मियों ने लोगों को हाईवे से जाम हटाने के लिए कई बार समझाया, लेकिन महिला टंकी से नीचे नहीं उतरी और कूदने की धमकी देती रही।
prayagraj-woman-water-tank-protest-road-blockade-fir-civil-lines (2)

शाम 5 बजे खुला जाम, महिला टंकी पर ही रही

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार करीब 50 लोगों का जाम शाम 5 बजे खुल सका, लेकिन पूनम अपनी मांग पर अड़ी रही और पानी की टंकी पर चढ़ी रही। पुलिस ने आरोप लगाया कि इस दौरान मौके पर अराजकता का माहौल बना रहा और जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। फिलहाल संबंधित विभाग ने किसी तरह उसे नीचे उतरने के लिए मना लिया।

महिला और तीन बेटों समेत 50 अज्ञात पर केस

मामले में सिविल लाइंस थाने की धरनास्थल चौकी प्रभारी मयंकधर द्विवेदी ने पूनम दुबे, उसके बेटों प्रियांशु, हिमांशु और दिव्यांशु समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे ड्रामेबाजी कर किसी को अराजकता नहीं फैलाने दिया जाएगा। आगे से किसी ने ये हरकत की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  हमले में कई लोग जख्मी, कुत्तों के झुंड को चेतावनी देने के लिए एक को मारकर पेड़ से लटकाया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link