Raebareli City

रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्य का जोश भरा स्वागत, कहा… बरेली की घटना भाजपा की साजिश

लखनऊ से अमेठी जाते समय मीडिया से हुए रूबरू, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

मोहन कृष्ण

रायबरेली, 5 अक्टूबर 2025 :

अखिल भारतीय जन अधिकार पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बरेली की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरेली की घटना भाजपा की सुनियोजित साजिश के तहत हुई है, ताकि हिन्दू-मुस्लिम, मस्जिद-मंदिर जैसे मुद्दों को जिंदा रखा जा सके।

लखनऊ से अमेठी गौरीगंज जाते समय रायबरेली में स्वागत के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। मौर्य ने कहा कि बरेली में मुस्लिमों के घरों पर बुलडोजर चलाना पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर बुलडोजर चलाना ही न्याय का तरीका है तो फतेहपुर और बहराइच की घटनाओं में भी चलना चाहिए था, जहाँ खुलेआम हिन्दू संगठनों के लोगों ने उत्पात मचाया था।”

ये भी पढ़ें:

AJP प्रमुख ने आगे कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर भी जाति विशेष के लोगों ने हमला किया था, लेकिन उनके घरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। “ऐसे लोगों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया?” स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय अपराध चरम पर है और अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जाति विशेष के लोगों को संरक्षण दे रही है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  स्टाफ नर्स के प्रसव केंद्र में गर्भवती व नवजात की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link