Entertainment

अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी Hanuman Ansh, मेकर्स ने बदली रिलीज डेट

नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया टाइटल के पीछे की सोच, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बनी हुई है चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 अगस्त 2026:

नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित फिल्म Hanuman Ansh की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अब दर्शक यह फिल्म 7 अगस्त को थिएटर में देख सकेंगे।

सोशल मीडिया पर दी नई तारीख की जानकारी

फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। पोस्ट के मुताबिक अब Hanuman Ansh 7 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें:

निर्देशक ने बताई टाइटल की वजह

फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म का नाम Hanuman Ansh रखा। उनका मकसद किसी संत की सीधे तौर पर पहचान बताना नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक सोच को सामने लाना था।

उन्होंने बताया कि रिसर्च के दौरान जब वह नीब करौरी गांव पहुंचे तो वहां लोगों ने उन्हें बताया कि बाबा को अंशिक हनुमान या अंशिक अवतार के रूप में भी जाना जाता था। इसी सोच से प्रेरित होकर फिल्म का नाम रखा गया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म यह दावा नहीं करती कि नीब करौरी बाबा ही हनुमान के अंश थे, बल्कि यह उनके जीवन से प्रेरित एक विचार की कहानी है।

ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

ये भी पढ़ें  40 साल की फिल्मी विरासत को मिलेगा सम्मान, इस दिन शुरू होगा उफतारा फिल्म फेस्टिवल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link