Entertainment

श्रीलीला के साथ दिखे बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन, वीडियो देख फैंस बोले – जल्द होगी शादी!

मुंबई, 3 जुलाई 2025

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन प्यार में पड़ गए हैं। उनका नाम पहले भी कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अब उनका नाम खूबसूरत श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है। बॉलीवुड गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें हो या वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बता दे कि श्रीलीला साउथ की सुपरस्टार हैं।

 

View this post on Instagram

 

ये भी पढ़ें:

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)


कार्तिक और श्रीलीला अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले कार्तिक ने श्रीलीला के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। बुधवार रात को दोनों को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक होटल के बाहर एक साथ देखा गया। दोनों के चेहरे की मुस्कान उनके रिश्ते पर मुहर लगा रही थी। इसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि दोनों शादी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक-श्री लीला की यह फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है। इसे 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के अलावा कार्तिक ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और नगजिला की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनकी हीरोइन अनन्या पांडे होंगी।

 

 

ये भी पढ़ें  जंगल में ठहाकों की बरसात.... अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link