Uttar Pradesh
UP में 3 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, मुथा अशोक जैन बने गोरखपुर जोन के एडीजी

लखनऊ, 3 जुलाई 2025:
यूपी में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का क्रय जारी हैं। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तीन आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस बदलाव में गोरखपुर के एडीजी जोन भी शामिल हैं।
गोरखपुर जोन का नया एडीजी मुथा अशोक जैन को बनाया गया है। वे अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के तौर पर कार्यरत थे। गोरखपुर जोन के एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार को पदोन्नति के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम का पुलिस महानिदेशक एवं सीएमडी बनाया गया है।

वहीं, अब तक पुलिस आवास निगम के डीजी एवं सीएमडी के पद पर तैनात पीसी मीणा को पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी पहले से ही उनके पास थी, जिसे अब स्थायी रूप से सौंप दिया गया है।






