Uttar Pradesh

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर 20 फीट सड़क धंसी, जनता में आक्रोश, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

अंशुल मौर्य

वाराणसी,3 जुलाई 2025:

वाराणसी-लखनऊ हाईवे (NH-56) एक बार फिर निर्माण खामियों के कारण सुर्खियों में है। गुरुवार सुबह शिवपुर थानांतर्गत गिलट बाजार पुलिस चौकी के पास “दिव्य काशी – भव्य काशी” गोलंबर के निकट करीब 20 फीट लंबी और 15-16 फीट चौड़ी सड़क अचानक धंस गई। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र को बैरिकेड कर हादसे को टाल दिया, लेकिन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले भी इसी स्थान पर जौनपुर डिपो की रोडवेज बस फंस गई थी। 629 करोड़ की लागत से तैयार इस हाईवे का 2018 में लोकार्पण किया गया था, लेकिन तब से अब तक कई बार निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सड़क धंसना सिस्टम की नाकामी दर्शाता है।”यह हाईवे न केवल वाराणसी को लखनऊ और जौनपुर से जोड़ता है, बल्कि एयरपोर्ट का अहम लिंक भी है। बार-बार सड़क धंसने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है और ‘दिव्य काशी’ का सपना गड्ढों में जाता दिख रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पशु तस्करों से मुठभेड़ : पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर दबोचा, 3 फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link