ReligiousUttar Pradesh

अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु : कल तक वीआईपी पास फुल, 12 को जारी नहीं होंगे

अयोध्या, 10 फरवरी 2025:

महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। रामलला के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। बीते 20 दिनों में 50 लाख से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं। रोजाना यह संख्या तीन लाख तक पहुंच रही है।

वीआईपी दर्शन पर बढ़ी पास की मांग

राममंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर जबरदस्त होड़ मची हुई है। 11 फरवरी तक के सभी वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के कारण वीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे। आम दिनों में जहां दो हजार श्रद्धालु वीआईपी दर्शन करते थे, वहीं अब यह संख्या चार हजार तक पहुंच गई है।

दर्शन की अवधि बढ़ी, मंदिर सुबह 5 से रात 11 बजे तक खुला

Advertisement

बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन की अवधि फिर से बढ़ा दी है। सोमवार को भी मंदिर सुबह 5 बजे ही खोल दिया गया। मंगला आरती सुबह 4 बजे शुरू हुई। अब दर्शन का समय रात 11 बजे तक कर दिया गया है, जिससे अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। मंदिर तक जाने का प्रमुख मार्ग रामजन्मभूमि पथ को जोड़ने वाले रास्ता लंबे समय से बंद है। सड़क निर्माण कार्य के चलते इसे बंद रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अमावा मंदिर के बगल से रामजन्मभूमि पथ की ओर केवल सुगम पास धारकों को भेजा जा रहा है। यदि यह मार्ग खोला जाता है तो स्थानीय दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि अधिक श्रद्धालु खरीदारी के लिए पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ें  क्यों कहते हैं 'पुष्य नक्षत्र' को नक्षत्रों का सम्राट ? जानिए ये कैसे बनाता है हर काम को सफल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link