Uttar Pradesh

इनकम टैक्स दफ्तर में मारपीट : सीपी से मिलीं आरोपी IRS अफसर की पत्नी, गौरव गर्ग पर लगाए आरोप

लखनऊ, 31 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इनकम टैक्स दफ्तर में आईआरएस अफसर गौरव गर्ग के साथ दो दिन पूर्व मारपीट करने के आरोपी दूसरे आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा की पत्नी नेहा द्विवेदी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग और उनकी पत्नी आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार 29 मई को लखनऊ के आयकर कार्यालय में गौरव गर्ग ने योगेंद्र मिश्रा से अचानक गाली-गलौज की और उनके साथ हाथापाई की। नेहा के अनुसार उनके पति ने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी, जिसके दौरान उनकी अंगूठी गर्ग को लग गई। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरह आत्मरक्षा में किया गया और किसी प्रकार की जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई गई।

सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि गौरव गर्ग ने कथित तौर पर योगेंद्र मिश्रा को धमकाया कि उनकी पत्नी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वह चाहें तो मिश्रा को झूठे मुकदमों में फंसा सकते हैं, यहां तक कि “एनकाउंटर” भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नेहा द्विवेदी का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी पहले भी योगेंद्र मिश्रा द्वारा ईमेल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और हजरतगंज या गोमतीनगर विस्तार थाने के प्रभारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

Advertisement

उन्होंने यह भी मांग की कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें  Handloom Day: योगी ने गिनाए बड़े कदम, कहा- हथकरघा 30 लाख लोगों की रोजी, नया बाजार देगी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link