Uttar Pradesh

कांग्रेस पर बरसे कृषि मंत्री शाही,कहा…महापुरुषों की विरासत की वारिस है आरएसएस व भाजपा

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 31 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में शनिवार को सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस बैठक में सहकारिता आंदोलन की बढ़ती विश्वसनीयता पर चर्चा की वहीं सपा सरकार में किसानों की खुदकुशी का जिक्र किया। कृषि मंत्री ने कांग्रेस को एमओ ह्यूम की विरासत वाली पार्टी बताई। कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय महापुरुषों व वीरांगनाओं की विरासत की वारिस भाजपा और आरएसएस है।

गोरखपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का जोरदार स्वागत हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया वहीं उनका माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि कीटनाशकों के अधिक प्रयोग से तरह तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है और लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे है। किसान प्राकृतिक व जैविक खेती करें।

ये भी पढ़ें:

कृषि मंत्री ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि सपा सरकार में सहकारी संस्थाएं किसानों का शोषण कर रहीं थीं इसलिए किसान आत्महत्या कर लेते थे। भाजपा सरकार में सहकारिता आंदोलन की विश्वसनीयता और साख बढ़ी है। सहकार भारती की बैठक में इसे और बढ़ाने पर चर्चा होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अपने संस्थापक एमओ ह्यूम की विरासत वाली पार्टी है। भाजपा और आरएसएस महाराणा प्रताप, शिवाजी जैसे महापुरुषों और वीरांगनाओं की विरासत की वारिस वाली पार्टी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  तमिलनाडु : बुजुर्ग दंपत्ति की घर में चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस को लूट-पाट का शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link