EntertainmentUttar Pradesh

तेलुगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला पहुंचीं वाराणसी, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

वाराणसी, 23 नवंबर 2024,

तेलुगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने वाराणसी का दौरा किया। उन्होंने गंगा के किनारे पहुंच कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने यह दौरा अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ की रिलीज से पहले किया।

श्रीलीला ने अपनी मां के साथ गंगा के किनारे पूजा की। इस दौरान वह भक्ति भाव में लीन दिखाई दीं। उन्होंने गंगा की लहरों में नौका विहार किया। साइबेरियन पक्षियों के साथ तस्वीर भी साझा की।

उन्होंने कहा कि वाराणसी की गंगा आरती काफी अद्भुत है। यहां नाव पर बैठकर घूमना काफी अच्छा लगता है। काशी आने के बाद मन को एक अलग ही शांति मिलती है

ये भी पढ़ें:

श्रीलीला के इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पूजा करती और आशीर्वाद लेतीं दिखाई दे रही हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का गाना ‘किसिक’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। श्रीलीला के प्रशंसक इस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट का फरमान: आपत्तिजनक पोस्ट लिखना, शेयर करना जुर्म… लाइक करना नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link