CrimeNationalPoliticsUttar Pradesh

बलिया में युवती की हाथ बंधी लाश मिलने पर सपा मुखिया ने सरकार पर दागे सवाल

लखनऊ, 24 मार्च 2025:

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बलिया में युवती की हाथ बंधी हुई लाश के मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा है कि जुल्म और गुनाह के मामले में यूपी की भाजपा सरकार भी हाथ बांधे खड़ी है।

पुलिस की चार टीमें कर रहीं वारदात की जांच

बता दें कि बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयां गुलाबराम में एक पेड़ से पूजा नामक युवती का शव लटका मिला था। घटना तब हुई जब उसका पिता पत्नी व छोटी बेटी को लेकर लखनऊ इलाज के लिए दवा लेने गया था। पूजा के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। एसपी ने चार टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू करवा दी है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश बोले- सरकार हाथ बांधे खड़ी, उसी का नतीजा है अपराधियों का दुस्साहस

Advertisement

इसी घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपमे एक्स अकाउंट पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि बलिया से एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की जो भयावह तस्वीर आयी है, वो बेहद दर्दनाक और दुखद है। ज़ुल्म और गुनाह के मामले में उप्र की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है, अपराधियों का ये दुस्साहस उसी का नतीजा है।

ये भी पढ़ें  इटावा : पशुओं को निवाला बना रहा तेंदुआ, दहशत से घिरे ग्रामीण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link