ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से युवक ने की थी अभद्रता, बॉयफ्रेंड को नहीं आई पसंद, युवक को उतारा मौत के घाट

रायपुर, 27 नबंवर 2024

छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों में बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीँ राजधानी में भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है, रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में बुधवार की सुबह एक युवक लाश खाली पड़े प्लॉट में मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। वहीं कुछ घंटे पता तलाश करने बाद शव की पहचान रमेश कोल पिता छोटे कोल उम्र 19 वर्ष पता बघौर जिला सिधी के रूप में हुई जो पास के दुबे गि‌ट्टी खदान मे हाईवा हेल्पर के रूप में काम करता था। मृतक को अंतिम बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग बालक के साथ देखा गया था, तीनो आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपियों ने बताया कि किशन राजपूत की महिला मित्र को मृतक रमेश ने एक दिन पहले गाली गलौच किया था, जिससे किशन नाराज था, 25 नवंबर की रात तीनो खदान पारा खेत के तरफ बैठे थे, तभी किशन व अन्य साथियों ने मृतक को ऐसा न करने समझाईश दी। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर हाथापाई के दौरान पास मे पड़े डंडे से मृतक के सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे रमेश की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने शव को झाड़ी में छुपा दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को आरोपियों से बरामद कर लिया है। मृतक के मोबाईल को विधि से संघर्षरत बालक से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें  इटावा में प्रेमिका की शादी के बाद युवक ने की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link