Uttar Pradesh

वाराणसी : लुटेरी दुल्हन गैंग के छह शातिर गिरफ्तार, राजस्थान के व्यक्ति को बनाया था शिकार

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 11 दिसंबर 2024 :

यूपी के वाराणसी में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग शादी के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने गैंग के सदस्यों के पास से रुपये, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गैंग के सुमेर सिंह ने अपनी साली से शादी के नाम पर नागौर, राजस्थान के रहने वाले घनश्याम को गत दिनों वाराणसी बुलाया था। परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे घनश्याम को सुमेर ने लड़की दिखाई और वाराणसी में ही शादी की औपचारिकताएं निभाईं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस का कहना है कि सुमेर और उसके साथियों ने लड़के पक्ष से 1.17 लाख रुपये शादी के नाम पर झटक लिए। इसके बाद वे सभी वाराणसी रेलवे स्टेशन से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मदरसे के छात्रों के NEET परीक्षा देने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link