Uttar Pradesh

झव्वा भर वोट को पव्वा नहीं, अब चाहिए पावर… बोले यूपी के मंत्री संजय निषाद

अनमोल शर्मा
मेरठ, 27 नवंबर 2024:

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 30 नवंबर से सहारनपुर से सोनभद्र तक एक अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा 180 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार और अन्य उपजातियों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करना है।

संजय निषाद ने कहा कि झव्वा भर वोट को पव्वा पिलाकर बेहोश कर दिया गया था लेकिन अब उसे पव्वा नहीं, पावर चाहिए। बताया कि यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर समाज को एकजुट करेंगे और बताएंगे कि अगर सभी उपजातियां संगठित हो जाएं तो सुरक्षित रह सकती हैं।

मंत्री ने कहा कि उनके समाज की गिनती एससी वर्ग में होनी चाहिए। इसके साथ ही जातीय जनगणना की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेदरमैन के राजनीतिक गॉडफादर कांशीराम थे, मिल्कमैन के मुलायम सिंह थे और अब मैं फिशरमैन का पॉलिटिकल गॉडफादर हूं

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  NEET पर बड़ा प्रहार : पेपर लीक के साए में परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link