Uttar Pradesh

“युवक के सोते वक्त चोरी हुआ ‘सोना’, जागने पर उड़ गए होश!”

फतेहपुर,3 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है। रक्षपालपुर गांव निवासी दिवाकर सिंह अपने पोल्ट्री फार्म पर रात में सो रहे थे। उन्होंने सोने की चेन और 20,300 रुपये तकिए के नीचे और स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगा कर रखा था। सुबह जब नींद खुली तो सोना, नगदी और फोन सब गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी : टैगोर पार्क में एंट्री बैन से भड़की जनता... रेलवे के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link