यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट घोषित, 14,161 अभ्यर्थी हुए सफल

नयी दिल्ली,12 जून 2025:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 14,161 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
UPSC Prelims Result 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं। इस बार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई को सिविल सेवा (CSE) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFS) के लिए संयुक्त रूप से किया गया था।
अब सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी में जुट सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 से होगा, जो पांच दिन तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 9 पेपर होंगे।
मुख्य परीक्षा से पहले, उम्मीदवारों को 17 जून से डीएएफ (DAF) फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और सेवाओं की वरीयता जैसी जानकारियां देनी होंगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों के लिए अब अगला चरण और भी चुनौतीपूर्ण होगा।






