Uttar Pradesh

डेढ़ साल पहले एक साथ तीन बच्चों को दिया था जन्म, पति ने पीटा तो सबको लगाई फांसी

प्रतापगढ़,22 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के गोविंदपुर भदोही गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। मृतका कोमल ने डेढ़ साल पहले तीन बच्चों को जन्म दिया था। शुक्रवार रात पति से झगड़े के बाद उसने बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और सभी के शव फंदे पर लटके मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सास ने भी माना कि बेटे ने शराब पीकर पत्नी से मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है, जबकि पति फरार है। कोमल की बहनें बच्चों के शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं, क्योंकि वे बच्चों के बेहद करीब थीं और उनकी देखभाल में मदद करती थीं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अयोध्या में श्रीराम के झूलनोत्सव का आगाज, शोभा यात्रा में पारंपरिक गीतों से गूंजा मणि पर्वत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link