NationalUttar Pradesh

दमकल के वाहनों से जिलों में पहुंचने लगा संगम का जल, कई जगह शुरू हुआ वितरण

लखनऊ, 3 मार्च 2025:

महाकुंभ का भागीदार न बन पाए लोगों को संगम का पवित्र जल मुहैया कराने के लिए दमकल के वाहन जिलों में पहुंचने लगे हैं। वहीं कई जिलों में वितरण का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

जेलों में बंदियों ने भी किया था स्नान

महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चला। इस दौरान देश विदेश से 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। योगी सरकार ने वंचितों को भी पुण्य का लाभ देने के लिए संगम का जल जेलों में भेजवाया था। इस जल से बंदियों में स्नान किया था। वहीं संगम न पहुंच पाने वालों के लिए भी सरकार ने तरकीब निकाली थी। इसके लिए महाकुंभ मेला में ड्यूटी करने आये दमकल विभाग के वाहनों को जिलों में वापसी के समय संगम का जल ले जाने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार को महाकुंभ से रवाना होने लगे थे दमकल के वाहन

Advertisement

26 फरवरी को औपचारिक व 27 को विधिवत समापन के बाद शुक्रवार 28 फरवरी से दमकल के वाहन संगम का जल भरकर रवाना होने शुरू हुए। समय बीतने के साथ वाहन जिलों में पहुंचने लगे हैं कहीं वितरण किया गया है कहीं मंगलवार को किया जाएगा। वहीं कई जिलों में वाहन मंगलवार की शाम तक पहुंचेंगे। यहां वितरण बुधवार को किया जाएगा।

गोरखपुर, मेरठ, मथुरा व संभल में हुआ वितरण, अन्य जिलों में भी शुरू होगा सिलसिला

गोरखपुर अग्निशमन विभाग की पहली दमकल गाड़ी में 25,000 लीटर संगम का जल लेकर पहुंची। वाहन गोरखपुर पुलिस लाइन पहुंचा। जहां पुलिसकर्मियों के परिजनों, महिलाओं और बच्चों ने श्रद्धा के साथ गंगाजल प्राप्त किया। अन्य गाड़ियां पहुंचने पर बाकी जगह वितरण किया जाएगा। मथुरा में सोमवार को वितरण किया गया। वहीं संभल में पूजा अर्चना कर वितरण शुरू किया गया। मेरठ में सीएफओ ने अपनी मौजूदगी में श्रद्धालुओं को संगम के जल का वितरण किया गया। आगरा में मंगलवार को वितरण एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। सोमवार को यहां दमकल के वाहन पहुंच गए। ये अपने साथ 12 हजार लीटर संगम का जल लेकर आए हैं। वहीं बाराबंकी में बुधवार को फायर स्टेशन से ही वितरण किया जायेगा।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी में भेड़िए का आतंक: ग्रामीणों में दहशत, दर्जनभर लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link