Uttar Pradesh

दहेज के लिए वहशी बना पति: पत्नी को कालीन पर बैठाकर जिंदा जलाया

कानपुर,7 फरवरी 2025

कानपुर में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी आबिद रियाज, जो जाजमऊ में लेदर कारोबारी है, ने अपनी पत्नी शीबा को दहेज न मिलने पर प्रताड़ित किया। शादी के बाद से ही आबिद और उसके परिजन शीबा पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। 19 जनवरी को इसी बात पर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने शीबा को कालीन पर बैठाकर आग लगा दी। जब उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तब जाकर आग बुझाई गई और शीबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों को इस घटना की जानकारी 16 दिनों तक नहीं दी गई। किसी तरह दो दिन पहले जब उन्हें पता चला, तो वे तुरंत कानपुर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आबिद रियाज और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार, शीबा लगभग 45 प्रतिशत झुलस चुकी है और अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भीषण सड़क हादसा : पुणे में यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन खाई में गिरी, 10 की मौत, कई घायल

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link