Uttar Pradesh

गोरखपुर: आधी रात आई तेज आंधी, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से मौसम ने ली करवट

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 28 अप्रैल2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश ने जहां एक ओर भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर परेशानी भी खड़ी कर दी। आसमान से गिरे छोटे-छोटे ओलों ने मौसम को सुहावना तो बनाया, लेकिन कई घरों में चल रहे शादी समारोहों में व्यवधान उत्पन्न कर दिया।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  मौसम ने दी राहत...हीटवेव के बीच गरजे फिर बरसे बादल, आकाशीय बिजली ने ली दो जानें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link