Uttar Pradesh

UP BJP का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान : दुकानों पर दिखेंगे “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्टिकर

लखनऊ, 29 सितंबर 2025:

भाजपा ने यूपी में स्वदेशी को जन आंदोलन का रूप देने के लिए तीन महीने का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ शुरू किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।

अभियान के तहत दुकानों पर “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्टिकर लगाए जाएंगे। लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि यह अभियान किसी बहिष्कार का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विदेशी निर्भरता घटाकर देशी उत्पादन और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

भाजपा का मानना है कि किसान, नारी शक्ति और युवा इस आंदोलन की मुख्यधारा हैं। चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के केंद्र में भी स्वदेशी ही है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र से कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है।

ये भी पढ़ें:

अभियान के तहत 1,000 से अधिक स्वदेशी मेले लगाए जाएंगे। 500 से अधिक रथ यात्राएं और पदयात्राएं निकाली जाएंगी। युवा, महिला और व्यापारी सम्मेलन आयोजित होंगे। कॉलेजों में क्विज, निबंध प्रतियोगिताएं और हस्तशिल्प प्रदर्शनी होगी। भाजपा का दावा है कि इस पहल से आत्मनिर्भर भारत केवल नीति नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और संकल्प के रूप में मजबूत होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Handloom Day: योगी ने गिनाए बड़े कदम, कहा- हथकरघा 30 लाख लोगों की रोजी, नया बाजार देगी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link