CrimeUttar Pradesh

युवक की मौत, प्रेमिका के परिजनों पर पिटाई का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन

अशरफ अंसारी

इटावा, 26फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक विकास की मौत के मामले में उसके परिजनों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से हुई है। एसएसपी के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।

पांच दिन पूर्व घायल हालत में मिला था युवक

ये भी पढ़ें:

थाना इकदिल क्षेत्र के नगला पीते में रहने वाले 25 वर्षीय विकास को गत 20 फरवरी को घायल दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पांचवे दिन मंगलवार को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के बजाय उसके शव को एसएसपी कार्यालय पर ले गए। जहां पर उन्होंने शव रखकर इंसाफ की गुहार लगाई। मृतक विकास की मां सुमन देवी ने कहा कि 20 फरवरी को मेरे बेटे विकास को उसकी प्रेमिका ने अपने घर पर बुलाया था।

Advertisement

हत्या दर्ज करने की मांग रखी, एसएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रेमिका के बुलाने पर विकास उसके घर पहुंचा तो उसे कमरे में ले जाकर परिवार के लोगों ने पीटा। हम लोग अपने बेटे को ढूंढते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। फिर दूसरे दिन पता चला कि मेरा बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चार दिन बाद जिला अस्पताल से युवक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए भेजा गया जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। काफी देर तक हंगामा किए जाने के बाद एसएसपी ने परिवार के लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

ये भी पढ़ें  बेकाबू कंटेनर ने कस्बे में मचाई तबाही...महिला की मौत, दर्जनभर वाहन चपेट में, 10 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link