Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : फसल बचाने की कवायद… भालू बन खेतों में घूम रहे किसान

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 14 दिसंबर 2024:

जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए किसानों को क्या-क्या नहीं करना पड़ रहा है! यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसान भालू बनकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें:

ये वीडियो लखीमपुर खीरी में धौरहरा तहसील क्षेत्र के लोहरीपुर का बताया जा रहा है। यहां के किसान गन्ना, आलू और दूसरी सब्जी की फसलों को बचाने के लिए परेशान हैं। बताते हैं कि बंदर सब्जी वाली फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को पता चला कि भालू से बंदर डरते हैं। फिर क्या था, कुछ किसानों ने भालू जैसे कपड़े बनवाए और उन्हें पहनकर खेतों में घूम घूम कर बंदरों को भगाने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Advertisement

अधिकारियों पर ध्यान नहीं देने का आरोप

किसानों का कहना है कि बंदर झुंड बनाकर खेतों में आ धमकते और फसलों को बर्बाद कर देते हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए अफसर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि गांव के प्रधान से लेकर ब्लॉक और वन विभाग के अधिकारी उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा का कहना है कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बंदरों से फसलों को बचाने के तरीके बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा 2025 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link