Lucknow CityNationalUttar Pradesh

UP News: बैंककर्मियों ने फूंका बिगुल! काले बैज पहनकर प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, भेदभाव रहित पीएलआई समेत कई मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन, 25 सितंबर को फिर रैली, UFBU के आह्वान पर आंदोलन ने पकड़ा जोर

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को बैंककर्मियों ने काला बैज पहनकर काम किया। इसके बाद लखनऊ में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर बैंक नेताओं ने धरना दिया। शाम पांच बजे कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, भेदभाव रहित पीएलआई योजना समेत विभिन्न लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बैंक कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं। राज्य स्तरीय धरने की अगुवाई फोरम के सातों घटकों के बैंक नेताओं वाईके अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने की।

ये भी पढ़ें:

lucknow-bank-employees-protest-black-badge-ufbu-strike-september-twenty-eighth (2)

Advertisement

धरने और प्रदर्शन में एसडी मिश्र, वीके सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आरएन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता, करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वीके श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओएन टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा और एमजेड हसन समेत कई बैंक नेता शामिल रहे।

फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन और रैली होगी। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  UP के तीन CBI अफसरों को मिला राष्ट्रपति सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link