CultureUttar Pradesh

गोरखपुर : चंपा देवी पार्क में 11 जनवरी से सजेगा तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 30 दिसंबर 2024:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में आगामी 10 जनवरी से भव्य महोत्सव सजेगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव में तरह-तरह के उत्पादों के स्टॉल लगेंगे और सांकृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

अधिकारियों ने बैठक में किया तैयारियों पर मंथन

शहर के चंपा देवी पार्क में सजने वाले गोरखपुर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सोमवार को अधिकारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय में मंथन किया। अधिकारियों ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए चर्चा की। इस बैठक में गोरखपुर के मंडलायुक्त, डीएम व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे है।

महोत्सव स्थल पर बनेगा विशाल पंडाल

अधिकारियों के मुताबिक महोत्सव स्थल पर लोगों के बैठने के लिए एक विशाल पंडाल बनाया जाएगा। महोत्सव में बाहर से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा रहा है। बाहर से आने वाले कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : कल होगा IND vs NZ का फाइनल मुकाबला, इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सब की नजर, फाइनल में साबित होंगे X

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button