Uttar Pradesh

आपत्तिजनक वीडियो: भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी को दी सफाई, कहा…छवि खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

गोंडा, 29 मई 2025:

यूपी के गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में संगठन को अपना स्पष्टीकरण दिया है। इसके साथ ही पार्टी की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश महामंत्री ने नोटिस देकर मांगा था स्पष्टीकरण

बता दें कि गत 25 मई को जिलाध्यक्ष अमर किशोर का एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कश्यप पार्टी कार्यालय में सीढ़ियों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ ये वीडियो 12 अप्रैल की रात 9:39 बजे का बताया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर कश्यप को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

ये भी पढ़ें:

जिलाध्यक्ष ने लखनऊ आकर दिया जवाब

Advertisement

इसी सिलसिले में अमर किशोर ने बुधवार की रात राजधानी लखनऊ पहुंचकर संगठन के नेताओं से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष के मुताबिक स्पष्टीकरण का जवाब देने के साथ ही वीडियो लीक होने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी नेतृत्व को प्रकरण के सभी बिंदुओं पर जानकारी दी है। साथ ही पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए कार्यालय का वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : मॉरीशस पीएम का दौरा आज से, पीएम मोदी कल पहुंचेंगे काशी, भव्य स्वागत की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link