Lucknow CityUttar Pradesh

नौकरी की मांग पर मंत्री आवास का घेराव, 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर हुआ प्रदर्शन, जोरदार तरीके से नियुक्ति की मांग रखी, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद अभ्यर्थी हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजे गए

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को नौकरी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मंत्री आवास पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के बीच पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

मंत्री आवास के बाहर आधे घंटे तक हंगामा

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे थे। इनमें पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों से जुड़े स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में न्याय की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को उठाकर बसों में बैठाया और हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।
69000-shikshak-bharti-protest-outside-education-minister-sandeep-singh-house (2)

ये भी पढ़ें:

6800 सीटों पर नियुक्ति की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में 8,270 सीटों का जिक्र किया है। उनका आरोप है कि इसमें 4,946 ऐसे अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं, जो पहले ही इस भर्ती प्रक्रिया से तीन बार बाहर हो चुके हैं। उनकी मांग पिछड़े वर्ग के लिए 6,800 सीटों पर नियुक्ति की थी, लेकिन मौजूदा प्रक्रिया में करीब 3,300 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिलने की संभावना है। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  कानपुर में सगाई फंक्शन से गोंडा लौट रहा था परिवार...कार ट्रक से भिड़ीं, चार ने दम तोड़ा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button