Uttarakhand

कांवड़ मेला: अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, अस्थायी-अवैध निर्माण ध्वस्त

उत्तराखंड के चमगादड़ टापू क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवाजाही में न हो कोई परेशानी, व्यापारियों व आम लोगों से की सहयोग की अपील

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 24 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त है। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चमगादड़ टापू क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और मेला क्षेत्र में किए गए अस्थायी व अवैध निर्माण को हटाया।

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मार्गों को पूरी तरह फ्री रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
haridwar-kanwar-yatra-anti-encroachment-drive-chamgadar-tapu (2)

ये भी पढ़ें:

प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें और निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। लगातार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  15 साल से 7,500 पर अटके आयुष इंटर्न, बोले- दिहाड़ी मजदूर भी हमसे ज्यादा पाता, 25 हजार के लिए लखनऊ में प्रदर्शन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link