ProjectsUttarakhand

मुख्य सचिव ने देखीं सिटी फॉरेस्ट पार्क की व्यवस्थाएं… सुझाव जानने के लिए बनेगा ये सिस्टम

मुख्य सचिव ने निरीक्षण में पर्यटकों व कैफेटेरिया संचालकों से लिया फीडबैक, लोगों की राय जानने के लिए ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम होगा विकसित

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 जून 2026ः

योग दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को एमडीडीए के सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने 12 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित पार्क में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, साइकिल ट्रैक, थ्री-डी मूवी थिएटर, सोलर प्लांट, नर्सरी, ओपन जिम, ओपन थिएटर, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित पार्क की प्रमुख सुविधाओं की हकीकत जानी।

मुख्य सचिव ने पार्क में मौजूद नागरिकों, पर्यटकों और कैफेटेरिया संचालकों से बातचीत कर सुविधाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे में फीडबैक लिया। कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल की सफलता उसकी जनस्वीकृति और उपयोगिता पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क आने वाले लोगों की राय और सुझाव प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे नागरिक सीधे अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकें।
cs-anand-bardhan-dehradun-city-forest-park-mdda-online-feedback-system

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि तकनीक और जनभागीदारी के समन्वय से सार्वजनिक सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। मुख्य सचिव ने पार्क की स्वच्छता, हरित क्षेत्र, ऊर्जा संरक्षण व्यवस्थाओं और पर्यावरणीय पहलुओं की भी सराहना की। कहा कि सिटी फॉरेस्ट पार्क शहरी जीवन के बीच प्रकृति से जुड़ने का उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभरा है। यहां उपलब्ध सुविधाएं इसे परिवारों, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बनाती हैं।

Advertisement

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों और निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। पार्क में डिजिटल सेवाओं, जनसुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पार्क देहरादून के सबसे बेहतर सार्वजनिक स्थलों में अपनी पहचान और मजबूत कर सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Rudraprayag State Guest House : निर्माण की तैयारी तेज, पहाड़ी शैली की मिलेगी झलक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link