Uttarakhand

शिक्षा मंत्री का घर घेरने जा रहे बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को पुलिस ने रोका… हुई नोकझोंक, सड़क पर हंगामा

शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने किया प्रदर्शन, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में नियुक्ति की मांग, पुलिस ने रास्ते में रोका तो वहीं पर दे दिया धरना

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 जून 2026ः

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत उत्तराखंड में सभी प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटरमीडिएट कॉलेजों तक शारीरिक व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके सरकारी आवास की ओर कूच किया, लेकिन यमुना कॉलोनी के मुख्य गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड के पास एकत्र हुए और भारी बारिश के बीच रैली निकालते हुए शिक्षा मंत्री के आवास की ओर बढ़े। यमुना कॉलोनी के गेट पर रोके जाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार से वर्षों से नियुक्ति की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
dehradun-bped-trained-unemployed-protest-education-minister-house-yamuna-colony (2)

ये भी पढ़ें:

जगदीश चंद्र ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद शारीरिक शिक्षा को प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक अनिवार्य विषय बनाया गया है। इससे प्रशिक्षित युवाओं में रोजगार की उम्मीद जगी थी, लेकिन सरकार की ओर से नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे बेरोजगारों में भारी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 के बाद से राज्य में शारीरिक व्यायाम शिक्षकों की नियमित नियुक्तियां बंद हैं। ऐसे में सरकार को प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद सृजित कर नियुक्तियां करनी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र खत्री ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर परेड ग्राउंड लाकर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रभारी अर्जुन लिंगवाल, कुसुम रावत, विनीता पवार, भावना नेगी, अंजना, पल्लवी कुकरेती, रेखा गोस्वामी, कल्पना, गोविंद सिंह, विकास सैनी, मेहरबान अली, आशीष कुमार, ईशा नयाल, पूनम चौहान, नवीन जोशी, सविता भट्ट आदि मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बिपिन रावत के नाम पर बना अकादमिक ब्लॉक, राज्यपाल बोले- नवाचारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button