Uttarakhand

Dehradun News : 243 खिलाड़ियों को सौगात, मिलेगी आउट ऑफ टर्न नौकरी, मंत्री बोलीं- खेल के साथ सुरक्षित होगा भविष्य

धामी सरकार ने जारी किया शासनादेश, विभागों में राजपत्रित व अराजपत्रित पदों पर दी जाएगी नियुक्ति, लाभ पाने वालों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के 243 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। खेल नीति 2021 के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने का राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश जारी होने से प्रदेश के 243 प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ सरकारी सेवा में अपने भविष्य को सुरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया है। इन खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न विभागों में राजपत्रित व अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

लाभ पाने वाले खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन और शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने शासनादेश जारी होने पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘खेलेगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा’ के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। आउट ऑफ टर्न नियुक्ति से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने खेल करियर के साथ भविष्य सुरक्षित करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नीतिगत फैसले ले रही है।

ये भी पढ़ें  धामी ने दी करोड़ों की मंजूरी, मंदिर, सड़क, सुरक्षा समेत कई विकास योजनाओं पर लगी मुहर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link