Uttarakhand

उत्तराखंड: जनगणना-2027 की शुरुआत…गवर्नर ने खुद भरी पहली डिजिटल एंट्री

10 से 24 अप्रैल तक लोग खुद कर सकेंगे स्व-गणना, मोबाइल से पोर्टल पर दर्ज होगी पूरी जानकारी, पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल, इसके बाद 25 अप्रैल से घर-घर जाकर होगा डेटा कलेक्शन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 10 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड में जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। देहरादून स्थित लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्व-गणना के जरिए अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले खुद और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की।

बता दें इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से हो रही है। डेटा कलेक्शन के लिए डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। स्व-गणना के जरिए लोग खुद अपने घर की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल को आसान बनाया गया है, जिससे आम लोग भी बिना परेशानी अपनी डिटेल भर सकें।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-10 at 3.07.31 PM

जनगणना निदेशालय की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, स्व-गणना की सुविधा 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान लोग मोबाइल नंबर से लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक राज्य में मकानों की गिनती और हाउस लिस्टिंग का काम चलेगा। इस चरण में टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सचिव दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा के रूट पर मजबूत होगी सफाई व्यवस्था...समानांतर सिस्टम से होगा कचरा प्रबंधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link