Uttarakhand

संगलाकोटी को मिली सौगात… 73 लाख की सड़क से गांव को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तिलखोली मोटर मार्ग के दूसरे चरण का किया शिलान्यास, नए चरण में नालियां, स्कबर और सुरक्षा कार्य भी होंगे

राजकिशोर तिवारी

ऐकेश्वर, 11 मई 2026:

उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी जिले के संगलाकोटी क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को 73 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के दूसरे चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

यह सड़क राज्य योजना के तहत संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक बनाई जाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए इस सड़क परियोजना को चरणबद्ध तरीके से मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले ग्राम सभा की मांग पर पहले चरण को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद स्टेज-1 का काम पूरा हुआ और अब स्टेज-2 के तहत आगे का निर्माण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि इस चरण में स्कबर, नालियों, पुस्तों और अन्य जरूरी सुरक्षा कार्य शामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाई जाए, ताकि लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी न हो।

मंत्री ने बताया कि सतपुली- रीठाखाल-संगलाकोटी- पोखड़ा मोटर मार्ग की स्थिति में सुधार किया गया है। इसके अलावा संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत और कोलाबिजोरा पानी क्षेत्र में सड़क संबंधी दिक्कतों का समाधान करते हुए रिंग रोड का निर्माण कराया गया है। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर कॉलेज तक भी मोटर मार्ग तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, बूथ अध्यक्ष हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मंडल महामंत्री सुनील रावत और युवा नेता सुयश रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले मोदी सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link