Lucknow City

UP News : बिस्मिल्लाह खां के मकान पर सियासी शहनाई! अखिलेश ने भाजपा को घेरा, परिजनों ने दी सफाई

सपा अध्यक्ष बोले- भाजपा कला और कलाकारों के खिलाफ, सत्ता में आए तो बनाएंगे श्रवण-संग्रहालय, परिजनों ने कहा- उनकी सहमति से हो रहा निर्माण

लखनऊ, 7 नवंबर 2026:

भारत रत्न और विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकान के पुनर्निर्माण को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी कला और कलाकारों के खिलाफ है। वहीं, उस्ताद के परिजनों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मकान जर्जर हो चुका था और परिवार की सहमति से सरकार के सहयोग से उसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा… ‘जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना?’ उन्होंने भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े लोगों पर कला एवं कलाकारों के प्रति संकीर्ण सोच रखने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि कला समाज में सकारात्मक बदलाव, सहृदयता और सहनशीलता को बढ़ावा देती है लेकिन भाजपा इसे अपने एजेंडे के रास्ते में बाधा मानती है।

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां की साझा सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त करना उनके सम्मान के साथ देश के मान-सम्मान को भी नुकसान पहुंचाने जैसा है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उस्ताद की सांगीतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनाया जाएगा। उन्होंने इस पूरे मामले को घोर निंदनीय बताया।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, उस्ताद के परिजनों ने मकान को नुकसान पहुंचाने या विरासत मिटाने के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुनर्निर्माण का काम परिवार की सहमति से हो रहा है। मकान के एक फ्लोर पर संग्रहालय बनाया जाएगा जहां उस्ताद बिस्मिल्लाह खां से जुड़ी यादों और उनकी सांगीतिक विरासत को सहेजकर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर एक्शन, कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, 8 निर्माण सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link