PoliticsUttar Pradesh

महाकुंभ : भगदड़ से उठे इंतजामों पर सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा

लखनऊ, 29 जनवरी 2025:

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ के बाद प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ विपक्ष ने हादसे पर दुख जताते हुए इसे कुप्रबंधन का नतीजा बताया और भाजपा सरकार को घेरा है। इससे आने वाले अमृत स्नान को देखते हुए सरकार पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दबाव बढ़ गया है।

राहुल गांधी ने वीआईपी मूवमेंट को बताया हादसे का कारण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार को बेहतर प्रबंधन की सलाह दी। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट को हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए प्रशासन से आम श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। कहा कि हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद महाकुंभ में अव्यवस्था निंदनीय है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश ने प्रबंधन सेना को सौंपने की दी सलाह

Advertisement

सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने घायलों के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करने और बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने की मांग की। उन्होंने महाकुंभ के प्रबंधन को सेना को सौंपने की सलाह दी। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों से नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने को कहा।

मायावती व केजरीवाल ने भी जताया दुख

बसपा प्रमुख एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की।

ये भी पढ़ें  आगरा: बंद मकान में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा – 2 लड़कियां समेत 10 गिरफ्तार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link