Uttar Pradesh

बागपत लाडू महोत्सव हादसे में ठेकेदार पर मुकदमा, मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट

बागपत,29 जनवरी 2025

बागपत में निर्वाण लाडू महोत्सव के दौरान लकड़ी का मचान टूटने से हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। घायलों में 8 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर उनका इलाज शुरू किया, जबकि 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। जिलाधिकारी ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश की जाएगी।

जैन समाज ने मृतकों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है, वहीं घायलों के लिए 20 लाख रुपये की सहायता राशि की भी अपील की है। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों की जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "लखनऊ में यूपी सरकार के विशेष सचिव से 1 करोड़ की ठगी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link