CrimeUttar Pradesh

सोनभद्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी सपा नेता का बेटा

संतोष देव गिरि

सोनभद्र,21फरवरी 2025:

यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 3 से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला 25 वर्षीय बृजेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रमाशंकर यादव का बेटा है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी सपा नेता का बेटा उसे अपने साथ ले गया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। रोते हुए घर लौटी बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आरोपी बृजेश यादव, फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  कागज से डिजिटल, प्रशिक्षण से प्रदर्शन तक: पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में विधायी सुधारों पर बड़ा मंथन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link