NationalUttar Pradesh

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या में यूपी कनेक्शन… शूटरों की तलाश में बंगाल SIT पहुंची

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में फर्जी नंबर प्लेट, बिहार लिंक और यूपी कनेक्शन की हुई एंट्री, जांच में सामने आया कि जिस कार का इस्तेमाल हुआ, उसे खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश से संपर्क किया गया था। इसी सुराग पर आगे की जांच तेज

लखनऊ, 8 मई 2026:

पश्चिम बंगाल भाजपा के बड़े नेता और भावी सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब कई राज्यों तक फैल गई है। बंगाल पुलिस की एसआईटी इस मामले में उत्तर प्रदेश पहुंची है। जांच एजेंसियों को शक है कि हत्या की साजिश में अंतरराज्यीय नेटवर्क शामिल हो सकता है।

जांच में पता चला है कि चंद्रनाथ रथ की कार रोकने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ, उस पर लगी नंबर प्लेट सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज थी। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने अपनी निसान माइक्रा कार बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। कार खरीदने के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया था। अब उन्हीं लोगों से पूछताछ के लिए बंगाल पुलिस यूपी पहुंची है।

बताया गया कि हत्या में दो प्रोफेशनल शार्प शूटर शामिल थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके से बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में एक लाल रंग की कार भी नजर आई है, जिसे हमलावरों के फरार होने में इस्तेमाल किए जाने का शक है।

ये भी पढ़ें:

चंद्रनाथ रथ की छह मई की रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में रथ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हत्या के लिए 30 से 40 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि शूटर्स बिहार से बुलाए गए थे। इसी एंगल पर बंगाल पुलिस अब अलग-अलग राज्यों में पड़ताल कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Mumbai प्रवासी सम्मेलन में पहुंचे धामी, कहा- उत्तराखंड की तरक्की में साझेदार बनें दुनिया भर के प्रवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button