Uttar Pradesh

लखनऊ: फिर सजी फरियादियों की अदालत…. डीएम ने सुनीं लोगों की परेशानियां

लखनऊ,27 मई 2025:

मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में ‘नागरिक सुविधा दिवस’ का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम विशाख जी ने खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर हुई इस बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।

इस दौरान लोगों ने अलग-अलग समस्याएं रखीं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को तय समय में निपटाने के निर्देश दिए गए। कुल 52 शिकायतें दर्ज हुईं – जिनमें 25 एलडीए से, 23 नगर निगम व जलकल विभाग से और बाकी 4 अन्य विभागों से जुड़ी थीं।

ये भी पढ़ें:

आवास बदलाव से लेकर अवैध निर्माण तक की शिकायतें

Advertisement

एक महिला फरियादी ने बताया कि उसे वसंत कुंज योजना में मिला आवास बदलना है, जिस पर डीएम ने एलडीए सचिव को निर्देश दिया कि 31 मई तक ऐसे सभी मामलों को चिह्नित कर 15 जून तक लॉटरी सिस्टम से नियमानुसार आवास बदले जाएं।

एक और शिकायत में बताया गया कि चौक के बहोरन टोला इलाके में बिना किसी अनुमति के व्यावसायिक इमारत बन रही है। डीएम ने एलडीए के ज़ोनल अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जांच करें और ज़रूरी कार्रवाई करें।

गंदा पानी, ज़मीन पर कब्जा, लाइट चोरी जैसी भी रहीं शिकायतें

कुछ लोगों ने सरकारी ज़मीनों पर कब्जे, गंदे पानी की सप्लाई और अवैध निर्माण की भी शिकायत की। डीएम ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को टीम बनाकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

हर महीने होता है आयोजन

डीएम ने बताया कि एक से ज़्यादा विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने के आखिरी मंगलवार को ये “नागरिक सुविधा दिवस” आयोजित होता है।

ये भी पढ़ें  15 छात्रों की मौत के बाद सतर्कता : अब बिना फायर सेफ्टी के नहीं चलेंगे स्कूल-कोचिंग, LDA की चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link