CrimeUttar Pradesh

हमले की घटना के फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 29 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में पुलिस ने एक सप्ताह पहले युवक को गोली मार कर फरार हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हो गई। बदमाश नितिन उर्फ तन्ना के पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

अमेठी कोतवाली पुलिस को ककवा गांव के पास बदमाश नितिन उर्फ तन्ना की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की घेराबंदी पर तन्ना ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नितिन के दाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। नितिन के पास एक अपाचे बाइक व तमंचा बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें:

एक सप्ताह पहले किया था हमला

Advertisement

बदमाश नितिन उर्फ तन्ना ने एक सप्ताह पहले चुनावी रंजिश में गांव के ही रहने वाले चंद्र शेखर पासी को गोली मारी थी।चंद्रशेखर का अभी भी रायबरेली के एम्स में इलाज चल रहा। मामले में पुलिस ने तन्ना समेत दो नामजद आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें  हत्या-डकैती में 15 साल से फरार बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, एक गैंगस्टर भी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link