ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : शोभायात्रा नहीं निकालेंगे अखाड़े, साधारण रूप से स्नान करेंगे संत

महाकुंभ नगर, 29 जनवरी 2025:

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान संगम घाट पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ के बाद पैदा हुई स्थिति को प्रशासन ने संभाल लिया और तीनों शंकराचार्यों के स्नान की व्यवस्था की है। इसके साथ अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि अखाड़े शोभायात्रा नहीं निकालेंगे। सीमित संख्या में ही संत संगम स्नान करेंगे।

ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, द्वारका पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती और श्रृंगेरी मठ के विधु शेखर भारती एक साथ संगम स्नान करेंगे। वे सेक्टर-22 से संगम के लिए रवाना होकर स्नान करेंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि अखाड़ों का स्नान थोड़ी देर में शुरू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार अखाड़े शोभायात्रा नहीं निकालेंगे और सीमित संख्या में ही संत संगम स्नान करेंगे। जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि अखाड़े अपने-अपने स्थानों पर ही स्नान करेंगे। संगम तक शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि हमारे लिए भक्तों की आस्था पहले है, इसलिए हम साधारण रूप से स्नान करेंगे। जहां जगह मिले, वहीं स्नान करेंगे। इसके साथ प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, भारतीय सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के चलते अदालत ने तलब किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link