Uttar Pradesh

निष्कासन के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप, कहा… यादव कार्ड खेल रही सपा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सपा से निष्कासन के बाद पहली बार सोमवार को अमेठी पहुंचे। यहां एक जनसभा में स्वागत के बाद उन्होंने कहा कि सपा यादव कार्ड खेल रही है। सनातन का अपमान सहता तो समाजवादी पार्टी में ही रहता लेकिन मैं विचारधारा की राजनीति करूंगा। सनातन का अपमान नहीं सहन करूंगा।

समाजवादी पार्टी से हाल ही में निष्कासित हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाले सुल्तान पार्क में जनसभा के दौरान सपा मुखिया पर हमले किये।
उन्होंने कहा कि अगर मैं रामचरितमानस जलाने पर तालियां बजाता, सनातन धर्म का अपमान सह लेता तो शायद आज पार्टी में होता, लेकिन मुझे न तो अपनी विधायकी प्यारी है और न ही कुर्सी।

ये भी पढ़ें:

अगर धर्म पर आंच आए तो सबसे पहले आवाज मेरी उठेगी। हिंदू धर्म के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सपा में यादव कार्ड खेला जा रहा है और बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है। गौरीगंज की जनता ने उन्हें तीन बार विधायक बनाया और आज भी उन्हें जनता पर उतना ही भरोसा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह जगह विधायक का स्वागत किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी: श्री जगन्नाथ मंदिर में जलाभिषेक महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगाजल से अभिषेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link